दिनाँक 01.01.26 को बन्ना वाली बगीची, जगदीशपुरा में समिति से नियमित शिक्षा सहायता प्राप्त कर रहे पांच विद्यार्थियों को कुल गयारह हजार सात सौ पचास के चैक इस वर्ष की बकाया कॉलेज फीस के लिए वितरित किये गए।
दिनाँक 14.02.26 को प्रवन्धकारिणी की बैठक डॉ सत्येन्द्र कुमार के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :-
समिति की अगली साधारण सभा दिनांक 26.04.2025 यूथ होस्टल संजय प्लेस आगरा पर होगी। जिसके लिए दो सेशन बुक किये जायेंगे जिससे कि बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों व अतिथियों को अपनी बात रखने के लिए समयाभाव न हो। साधारण सभा की रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई । डायस पर 5 व्यक्तियों में 2 महिलाओं को स्थान दिया जाएगा तथा मंच पर समिति के अध्यक्ष के साथ अन्य सभी सामाजिक कार्यकर्ता या सामाजिक आइकॉन स्थान ग्रहण करेंगे। साधारण सभा के उपरांत समिति की प्रबंधकारिणी, शिक्षा सहायता चयन बोर्ड एवं शिक्षा सहायता फीडबैक टीम के सदस्यों की ओर से पूर्व की भांति समस्त आगंतुकों के भोजन की व्यवस्था रहेगी। सह सचिव इंजी. बी एस राना द्वारा प्रस्तुत, समिति की सदस्यता ग्रहण करने एवं विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा सहायता के लिए दिए जाने वाले आवेदन पत्रों के नए प्रारूप पर संशोधन किये गये।समिति के नए सदस्य बनाने हेतु भावी सदस्य का परिचय अध्यक्ष/सचिव के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। सचिव समिति भावी सदस्य का पूर्ण विवरण, समिति की कार्यकारिणी के समक्ष विचारार्थ रक्खेंगे और उसकी सहमति के उपरांत संबंधित व्यक्ति से निर्धारित आवेदन पत्र सदस्यता राशि और मासिक अंशदान प्राप्त कर, एक अन्य सदस्य की संस्तुति सहित अध्यक्ष जी की लिखित अनुमति से विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।
कोषाध्यक्ष श्रद्धेय तिलक सिंह ने बताया कि अब विद्यार्थियों की कॉलेज फीस की शिक्षा सहायता का चैक विद्यार्थियों के नाम से न देकर विद्यार्थियों से संबंधित कॉलेज के नाम से दिया जा रहा है। उपाध्यक्ष डॉ राजकिशोर ने वीडियो कॉल से सुझाव दिए कि समिति द्वारा शिक्षा सहायता प्राप्त कर रहे सभी विद्यार्थियों को अपेक्षित कंपीटिटिव परीक्षाओं में सफलता नहीं मिल पाएगी, अतः विद्यार्थियों को अन्य कॉर्सेस यथा पॉलीटेक्निक, नर्सिंग, टेक्नीशियन व अन्य रोजगारपरक कॉर्सेस के लिए गाइड कर सरकारी / चैरिटेबल विद्यालयों में पढ़ाई करने को प्रेरित करके उन्हें शिक्षा सहायता दी जाए, ऑन लाइन कोचिंग कराई जाय। शिक्षा सहायता चयन बोर्ड द्वारा शिक्षा सहायता के लिए चयनित चार नए विद्यार्थियों की अविलंब शिक्षा सहायता आरम्भ की जाएगी। आगरा में 18 मार्च एवं 14 अप्रैल के बड़े कार्यक्रमों में समिति के प्रचार प्रसार के लिए 10 होर्डिंग लगवाने का निर्णय लिया गया।
दिनाँक 28.02.26 को छोटी छोटी शिक्षा सहायता कार्यक्रम उखर्रा में पचास बच्चों को स्टेशनरी व लेखन सामग्री की शिक्षा सहायता का वितरण किया गया और छात्र शिक्षिका कु मुस्कान को सहायतार्थ आवेदन पत्र भेजने के लिए कहा गया।
दिनाँक 16.03.26 को छोटी छोटी शिक्षा सहायता कार्यक्रम बन्ना वाली बगीची, जगदीशपुरा पर 70 बच्चों को स्टेशनरी व लेखन सामग्री की शिक्षा सहायता का वितरण किया गया और समिति से शिक्षा सहायता के लिए चयनित छह विद्यार्थियों को उन्तालीस हजार दो सौ पचास के चैक वितरित किये गए।
दिनाँक 04.04.26 को समिति प्रबंधकारिणी, शिक्षा सहायता चयन बोर्ड एवं फीडबैक टीम की संयुक्त बैठक श्रद्धेय राकेश कुमार जाटव के आवास 610, पश्चिम पुरी पर हुई जिसमें समिति के दो सदस्यों श्री गंगाराम चौधरी व श्री रनवीर जी ने समिति की सदस्यता छोड़ने व एक निष्क्रिय सदस्य श्री विजेंद्र सिंह की सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया और सदस्यों से 5 नए सदस्य बनाने की अपील की गई। निशुल्क शिक्षा कॉन्द्र उखर्रा की दो छात्र शिक्षिकाओं को कॉलेज फीस देने, समिति के प्रचार के लिए अम्बेडकर जयंती पर 10 होर्डिंग्स लगवाने व 2000 पम्फलेट छपवा कर बंटवाने के प्रस्ताव पारित हुए और 26.04.26 को होने वाली साधारण सभा की तैयारियों पर गहन विचार विमर्श हुआ।
दिनाँक 19.04.26 को डॉ राकेश कुमार अध्यक्ष समिति द्वारा अपने निवास पर आपात बैठक बुलाई जिसमें शिक्षा सहायता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के रिजल्ट न आ पाने के कारण बहुमत से समिति की साधारण सभा को अग्रिम प्रस्ताव पारित होने तक स्थगित रखने का प्रस्ताव पारित हुआ और यूथ होस्टल में जमा धनराशि को सुरक्षित कराने का दायित्व कोशाध्यक्ष जी को सौंप गया। कुंडोल की तीनों बेटीयों व भव्य सिंह को जल्द शिक्षा सहायता देने का निर्णय लिया गया।
दिनाँक 25.04.26 को समिति कार्यालय में अभी हाल में चयनित समाज के चार मेधावी विद्यार्थियों को अट्ठारह हजार पांच सौ रुपये कीशिक्षा सहायता प्रदान की गई। मेधावी बेटी शिवानी ने BRI इंटर कॉलेज विलहना से यूपी बोर्ड में 93.1% अंकों से हाईस्कूल व 84% अंक लाकर इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।अन्य दो बेटियां कु कल्पना व कु रोशनी ग्राम कुंडोल में माता सावित्री बाई फुले निःशुल्क क्लासेज चलाकर प्राइमरी स्कूल के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही हैं। समिति ने दोनों को बतौर छात्र शिक्षिका, शिक्षा सहायता हेतु चुना है।
दिनाँक 10.05.2026 को मेधावी छात्र छात्राओं के आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता एवं आर्थिक सहायता के उद्देश्य से,जूता मंडी अध्यक्ष श्रद्धेय योगेश शरण जी के सहयोग से जूता प्रशिक्षण केंद्र, कोठी मीना बाजार पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आगरा के तीन कोचिंग संचालकों श्रद्धेय इंजी उदयवीर, श्रद्धेय अजय, श्रद्धेय अजय तिलक व आगरा कॉलेज के सहा प्रोफेसर गौरव ने 35 मेधावी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु मार्गदर्शन किया और उनकी कैरियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं को खुलकर प्रस्तुत किया। सभी प्रश्नों का विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं संतोषजनक समाधान किया गया। समिति अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार जी ने एक वेव साइट तैयार कर 12 बी पास विद्यार्थियों की साइकोमेट्रिक जाँच कर मार्गदर्शन किया। श्रद्धेय जज साहब नेत्रपाल व विजय कुमार जी ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में 19 विद्यार्थियों रु एक लाख उन्तीस हजार छियालीस की शिक्षा सहायता के चैक वितरित किये गए। कार्यक्रम में कुल 57आगंतुकों ने सहभागिता की।
दिनाँक 16.06.26 को समिति के कार्यालय पर चयन बोर्ड द्वारा इस वर्ष चयनित कु हिमानशिका, कु नैना, कु दीप्ती व पूर्व में चयनित दो विद्यार्थियों कु रूबी व सिद्धार्थ कुमार हंस को पुस्तकों के क्रय,कॉलेज फीस,ऑनलाइन कोचिंग व ट्यूशन हेतु क्रमशः रू 8900, रु 10149,रु 8600, रु 8000 तथा रु 15000 कुल रुपये 50649 की शिक्षा सहायता के चैक वितरित किये गए।
दिनाँक 26.07.26 को सिद्धार्थ बौद्ध विहार, बोदला पर शिक्षा सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समिति के शिक्षा सहायता चयन बोर्ड द्वारा नव चयनित आठ विद्यार्थियों सहित पूर्व में चयनित विद्यार्थियों सहित कुल 16 विद्यार्थियों व एक शिक्षिका को रुपये इक्क्यानवे हजार सात अट्ठाइस रुपये की पुस्तकीय, कॉलेज फीस व ट्यूशन फीस आदि की शिक्षा सहायता के चैक वितरित किये गए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, उपाध्यक्ष डॉ राजकिशोर, सचिव डॉ सत्येन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष श्री तिलक सिंह, चयन बोर्ड के सदस्य श्री टीकमदास व श्रद्धेय राकेश कुमार, शिक्षा सहायता फीड बैक टीम के सदस्य श्रद्धेय लाखन सिंह व समूरी सिंह, समिति की कार्यकारिणी सदस्य श्री राकेश जाटव व संरक्षक डॉ बहादुर सिंह, सदस्या श्रद्धेया अर्चना सिंह के पति श्रद्धेय प्रेम सिंह एवं सदस्य श्रद्धेय राजू बौद्ध ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन व मार्गदर्शन किया।
दिनाँक 08.08.26 को समिति प्रबंधकारिणी,शिक्षा सहायता चयन बोर्ड एवं शिक्षा सहायता फीड बैक टीम की संयुक्त बैठक श्रद्धेय टीकमदास के आवास 298, पश्चिमपुरी पर सम्पन्न हुई। बैठक में श्रद्धेय इंजी बीएस राना,जो कि अस्वस्थ हैं, को छोड़कर कार्यकारिणी के शेष सभी 10 सदस्यों, चयन बोर्ड के 4 सदस्यों व फीडबैक टीम के 2 सदस्यों सहित कुल 16 सदस्यों ने सभी एजेंडा बिंदुओं पर गम्भीर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने की तथा संचालन समिति सचिव डॉ सत्येन्द्र कुमार ने किया।
कार्यकारिणी की पिछली बैठक दिनाँक 04.04.26 व 19.04.26 तथा शिक्षा सहायता कार्यक्रम दिनाँक 10.05.26 व 16.06.26 की कार्यवाही की पुष्टि व पारित प्रस्तावों की अनुपालन समीक्षा के उपरांत दोनों शिक्षा सहायता कार्यक्रमों में प्रदान की गई शिक्षा सहायता का अनुमोदन किया गया।
निशुल्क शिक्षा केन्द्रों बारह खम्बा की शिक्षिका श्रीमती कृष्णा कुमारी एवं जगदीशपुरा की छात्र शिक्षिका जैली नीलम की आंशिक सहायता जारी रखने के अलावा ग्राम कुंडोल व ग्राम उखर्रा की छात्र शिक्षिकाओं कु कल्पना, कु रोशनी, कु सलोनी व कु मुस्कान को आंशिक शिक्षा सहायता दिए जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। ग्राम कुंडोल की मेधावी छात्रा कु शिवानी, जिसे समिति के आजीवन सदस्य डॉ विनोद कुमार ने आगे की शिक्षा दिलाने के लिए गोद लिया है, की दी गयी पिछली फीस रु 20000 का अनुमोदन किया गया।
समिति के नए सदस्य बनाये जाने हेतु तथागत व बाबा साहब के पे बैक टू सोसाइटी की प्रबल भावना होने, अन्य किसी संस्था का प्रमुख सदस्य न होने, किसी व्यावसायिक उद्देश्य से इस समिति से जुड़ने और नियमित रूप से मासिक अंशदान समय से जमा करने की अनिवार्यता की गाइड लाइन तय की गई।
समिति के साधारण सदस्य बनाये जाने हेतु डॉ मुकेश कुमार, श्रद्धेय रवीन्द्र कुमार, श्रद्धेया निर्मला सिंह, श्रध्देय दिनेश कुमार, श्रद्धेय रामवीर सिंह, डॉ रोहताश कुँवर, श्रद्धेय सीताराम फुलवरिया, श्रद्धेय सी एल चौधरी व डॉ देवी चंद्रा के सदस्यता आवेदनों पर विचार कर नौ नए सदस्य बनाये जाने तथा समिति के साधारण सदस्य श्रद्धेय मुन्ना लाल व श्रद्धेया संतोष बौद्ध द्वारा शेष सदस्यता शुल्क रस 19000 जमा करके आजीवन सदस्य में परिवर्तित किये जाने के अनुरोध को स्वीकार कर आजीवन सदस्य बनाए जाने का अनुमोदन /स्वीकृति प्रदान की गई। साधारण सदस्य श्रध्देय गंगाराम चौधरी के रनवीर सिंह के व्हाट्सएप पर प्राप्त त्यागपत्र को स्वीकार कर समिति से सदस्यता समाप्त की गई।समिति की स्थापना के तीन वर्ष पूरे होने पर माह अक्टूबर 2026 में होने वाली समिति की आम सभा तक श्रद्धेय इंजी राजपाल सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा समिति की स्मारिका बनाये जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। जिसकी 200 प्रतियां बनाने हेतु धन समिति के कोष से दिया जाएगा।
दिनाँक 19.09.26 को कोषाध्यक्ष श्रद्धेय तिलक सिंह जी के आवास पर प्रबंधकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सह सचिव श्रद्धेय इंजी बी एस राना के दिनाँक 12.09.26 के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। निर्वाण प्राप्त राना जी के स्थान पर समिति पदाधिकारियों के अगले निर्वाचन तक के लिए श्रद्धेय राकेश कुमार पूर्व संयुक्त निदेशक को सह सचिव हेतु नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इसे साधारण सभा दिनाँक 11.10.26 में अनुमोदन हेतु रक्खा जाएगा। समिति के तीन वर्ष पूर्ण होने पर बन रही स्मारिका व आगामी साधारण सभा की प्रगति पर चर्चा की गई। इंजी राजपाल जी के मेधावी विद्यार्थी तरुण कुमार भारती, मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर के लिए श्रद्धेय राजपाल जी के 40000 रु के दान को स्वीकार कर उक्त छात्र को रु अस्सी हजार की सहायता की स्वीकृति दी गई।